फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting, firing in Ketipura locality

Baghpat News: केतीपुरा मोहल्ले में पथराव, फायरिंग

Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing in Ketipura locality
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में पथराव के बाद गली में  पड़ी ईंटे व जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
बागपत। उधार दिए रुपयों के लेनदेन के विवाद में शुक्रवार रात केतीपुरा मोहल्ले में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट और पथराव हो गया। वहीं फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस झगड़े में दो महिलाओं समेत छह घायल हो गए। उधर, पथराव होने से केतीपुरा मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले की रहने वाली फरजाना ने बताया कि उसके परिवार में उसके परिवार में बृहस्पतिवार को जुबैर की शादी हुई थी। शुक्रवार को वलीमे की दावत का आयोजन किया गया। वहां पर दूसरे पक्ष के लोगो ने जुबैर के भाई समीर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इसमें शम्मो, समीर समेत चार लोग घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष की कंवरजहां ने बताया कि भूसे के तीस हजार रुपये लेनदेन को लेकर उनका समीर पक्ष के साथ झगड़ा हो गया था। इसको लेकर उन्होंने तकादा किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरो ने उसके देवर सोफियान को घर के बाहर पकड़कर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के हमलावरों ने उनके मकान पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed