फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stone pelting and firing in Chandayan due to children's fight, seven arrested

Baghpat News: बच्चों के झगड़े में चंदायन में पथराव और फायरिंग, सात गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing in Chandayan due to children's fight, seven arrested
बिनौली। चंदायन गांव में मंगलवार रात बच्चों के बीच हुए झगड़े में फारुक और सोनू पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, जिनमें पथराव और फायरिंग भी हुई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उन पर भी पथराव किया गया। इसमें हेड कांस्टेबल कुलदीप ने सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन

चंदायन गांव निवासी फारुक और सोनू पक्ष के बच्चे मंगलवार शाम गांव के एक खाली प्लॉट में खेल रहे थे, जिनमें खेलने को लेकर झगड़ा हो गया। बताया कि दोनों पक्षों के बच्चों में मारपीट होने पर कई बच्चे रोते हुए अपने घर पहुंचे और परिवार वालों को बताया। इसके बाद फारुक और सोनू पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिन्होंने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग की। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। उन्होंने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि फारुक, आकिल, शेरखान, महबूब, अबरार, सोनू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आधा घंटे तक चलता रहा पथराव
चंदायन गांव में फारुक और सोनू पक्ष में हुए पथराव के बाद पुलिसकर्मियों ने कई बार लोगों को पथराव बंद करने के लिए कहा, लेकिन पथराव जारी रहा। इस दौरान आधा घंटे तक दोनों तरफ से पथराव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed