{"_id":"67c9faf2f3c0563f89012189","slug":"stone-pelting-and-firing-between-two-sides-of-kharkhari-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-127551-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खड़खड़ी के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खड़खड़ी के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग
विज्ञापन
बड़ौत के खड़खड़ी गांव में संघर्ष के दौरान छत से (लाल घेरे में) पथराव कर रहे युवकों पर फायरिंग क
बड़ौत। खड़खड़ी गांव में पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को दो पूर्व प्रधान गय्यूर और शमीम पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच एक घंटे से ज्यादा तक पथराव हुआ और कई राउंड फायरिंग भी हुई। पथराव में दोनों पक्षों के चार घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
खड़खड़ी गांव के पूर्व प्रधान गय्यूर और शमीम पक्ष के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है और उनके परिवारों में वर्षों से रंजिश चल रही हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को शमीम पक्ष के बच्चे के साथ दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पहले उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने अपने मकानों की छतों पर जाकर पथराव शुरू कर दिया।
इससे वहां भगदड़ मच गई और ग्रामीणों ने घरों में घुसकर जान बचाई। एक घंटे से ज्यादा देर तक दोनों पक्षों के लोग पथराव करते रहे और वहां फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायल हुए हाफिज, रूबीना, इमरान, पप्पू को अस्पताल में भर्ती करके उपचार कराया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खड़खड़ी गांव से पुलिस दो युवकों को पकड़कर ले गई।