फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stolen data and put DP on WhatsApp, asked for money

Baghpat News: डाटा चोरी कर व्हाट्सएप पर लगाई डीपी, रुपये मांगे

Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Stolen data and put DP on WhatsApp, asked for money
बागपत। साइबर ठगों ने शहर निवासी एक युवक के मोबाइल से डाटा चोरी कर उसके परिचितों से ठगी करने का प्रयास किया। साइबर ठग ने व्हाट्सएप की डीपी पर युवक का फोटो लगाकर 80 से अधिक लोगों से रुपये मांगे। हालांकि रुपये देने से पहले लोगों ने फोन कर सच्चाई का पता किया तो वह ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन

शहर के जैन मोहल्ला में रहने वाले सचिन जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर साइबर ठगो ने एक लिंक भेजा। जिससे उसके मोबाइल फोन से परिचितों के मोबाइल फोन व अन्य डाटा चोरी कर लिया। बताया कि साइबर ठग पिछले दो दिन से उसके रिश्तेदारों व दोस्तों को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पांच से दस हजार रुपये की मांग कर रहे है। जिनमें कुछ लोगों को बीमारी का बहाना बताया गया तो कुछ लोगों को जरूरी काम बताकर रुपये मांगे गए।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि उसके दोस्तों व रिश्तेदारों ने उसे फोन कर जानकारी ली तो उसे मोबाइल से डाटा चोरी होने की जानकारी मिली। सचिन ने बताया कि अभी तक उसके 80 से अधिक परिचितों से रुपये मांगे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सचिन जैन ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि साइबर ठगो ने रुपये मांगे, लेकिन किसी ने रुपये नहीं दिए। जागरूकता के कारण लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed