फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Steps to overcome the shortage of staff in the Health Department

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने की कवायद

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Steps to overcome the shortage of staff in the Health Department
बागपत सीएमओ कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के बाद जिन सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को जूझना पड़ा था, उनमें से अधिकतर को बेहतर कर दिया गया है। मगर, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी अभी तक दूर नहीं हो सकी है। हालांकि अब इस कमी को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है और शासन को इसके लिए पत्र भी लिखा गया है।
कोरोना संक्रमण काल में सर्वे से लेकर घर-घर जाकर जांच करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। मगर, उस वक्त स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण काफी जूझना पड़ा था। परिवार कल्याण के तहत यहां 379 पद स्वीकृत है और इनमें से 133 पद ही भरे हुए है, जबकि 246 पद खाली पड़े है। पैरा मेडिकल स्टाफ के 453 स्वीकृत पद है, जिनमें से135 पद खाली पड़े है। चिकित्सकों की स्थिति कुछ ठीक है, लेकिन लेवल के अनुसार संतुलन बिगड़ रहा है। लेवल 1, 3 व 4 के पद खाली पड़े है जबकि लेवल 2 के 14 चिकित्सकों की अधिक नियुक्ति है। चिकित्सकों के 129 स्वीकृत पदों में 117 भरे है और 12 चिकित्सकों के पद खाली है। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की इस कमी के कारण कोरोना के दौरान मरीजों को मेरठ, दिल्ली व हरियाणा लेकर जाना पड़ा था। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शासन को खाली पदों की स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र भेजा है। इसपर शासन स्तर से जल्द ही संज्ञान लिया जा सकता है और स्थाई नियुक्ति नहीं होने तक संविदा पर कुछ पद भरे जा सकते है।
विज्ञापन

खाली पदों के बारे में जानकारी शासन को भेजी गई है। स्टाफ की किसी जगह समस्या है, उसको दूर किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कर्मियों की कमी दूर हो जाएगी। डा. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed