{"_id":"5e2899198ebc3e4b03183230","slug":"stay-alert-on-social-media-don-t-get-caught-baghpat-news-mrt4650906124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अलर्ट रहें, झांसे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अलर्ट रहें, झांसे में न आएं
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा स्थित शील चंद इंटर कॉलेज में मेरठ जोन साइबर सेल से आए अधिकारियों ने साइबर क्राइम की जानकारी दी। बैंकों के मैनेजर और शिक्षक भी मौजूद रहे।
मेरठ जोन साइबर सेल प्रभारी एसआई प्रबल पंकज और उनके सहयोगी विजय कुमार ने कॉलेज के सभागार में बैंक प्रबंधकों शिक्षकों और कस्बे के व्यापारियों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। फेसबुक, व्हाट्स एप और अन्य सोशल साइट पर दिए लिंक को बिना जांच पड़ताल के कभी टच न करे, ऑनलाइन खरीददारी भी संभल कर करें। कभी भी किसी के बहकावे में आकर अपने एटीएम, पासवर्ड संबंधित कोई जानकारी न दें। लाटरी निकलने जैसी कॉल को नजर अंदाज करें। यदि बैंक से रुपये कटे हैं तो तत्कालीन संबंधित बैंक शाखा में जानकारी करें। बैंक से स्टेटमेंट लेकर साइबर सेल को सूचित करें। इसमें चेयरमैन मांगेराम यादव, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश चौहान, रजनीश कुमार, पंडित मंगल सेन शर्मा, मनोज कौशिक, प्रमोद बिश्नोई, हेमलता, राकेश द्विवेदी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अतर सिंह, हरिहर शर्मा, अजय सोती आदि रहे।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव मनाया
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
निकटवर्ती गांव हिसावदा में शिव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव आयोजित किया। सर्व प्रथम गणेश वंदना उसके बाद नवग्रह पूजन सहित वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद हवन किया। मुख्य पुजारी आचार्य सतीश भारद्वाज ने सभी पूजन और हवन कराया। वार्षिकोत्सव में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। मां भगवती जागरण का आयोजन किया। वर्षगांठ में भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।