फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Station in-charge changed five minutes before the notification was issued

Baghpat News: अधिसूचना जारी होने से पांच मिनट पहले बदले थाना प्रभारी

Sun, 09 Apr 2023 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Apr 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Station in-charge changed five minutes before the notification was issued
- जिन निरीक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व एसपी ने हटाया, उनको दिया गया चार्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पांच मिनट पहले ही एसपी ने चार थाना प्रभारी बदल दिए। जिसमें बागपत, बड़ौत, बिनौली और दोघट थाना प्रभारी बदल दिए। इनमें एसपी ने कई ऐसे निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व एसपी नीरज कुमार जादौन ने हटाया था।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार को पांच निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। एसपी के पीआरओ मगनवीर गिल को बागपत कोतवाली प्रभारी, एसआई संजय सिंह को बागपत कोतवाली, बड़ौत कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही को बिनौली थाना प्रभारी और बिनौली थाना प्रभारी सलीम चौधरी को प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी एएचटीयू जनक सिंह को बड़ौत कोतवाली प्रभारी, प्रभारी डीसीआरबी देवेश कुमार शर्मा को दोघट थाना प्रभारी और दोघट थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह को दोघट थाने में ही तैनाती दी गई।
विज्ञापन

जिन दो थाना प्रभारियों संजय सिंह व भुरेंद्र सिंह को हटाया गया है, उनको उसी थाने में उप निरीक्षक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed