फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   State employees who took to the road

सड़क पर उतरे राज्य कर्मचारी

Thu, 11 Aug 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 11 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
State employees who took to the road
हक की लड़ाई ः बागपत ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दूसरी तरफ राज्य कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विकास भवन, ब्लाक और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। परिषद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा ने बताया मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले काफी समय से आंदोलनरत है।
विज्ञापन


इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा नहीं कर रही है। मजबूर होने कर कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया  उनकी मांगों में राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्ते दिए जाए, नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी को बहाल की जाए,   तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतनमान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निगमों में घाटे के जिम्मेदार उच्चाधिकारी और सरकार की नीतियां है और वेतन कर्मचारियों का काटा जा रहा है यह व्यवस्था बंद की जाए। उच्च न्यायालय में तयशुदा सफाई कर्मी, संग्रह अमीन, लिपिक, संवर्ग, कैश लेस चिकित्सा सुविधा पर आदेश जारी किए जाए। बाइक भत्ता, ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति कर सीधे नौकरी के रास्ते खोलकर रोजगार दिया जाए। रोजगार सेवकों, मनरेगा कर्मी, एनआरएचएम, कंप्यूटर ऑपरेटर, पीआरडी कर्मियों को राजकीय कर्मी घोषित किया जाए।

इस दौरान संरक्षक सत्यपाल त्यागी, विपिन त्यागी, सुधीर चौहान, जयपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, जयविंद, प्रमोद कुमार, मुकेश शर्मा, राजपाल सिंह, शशी, मनोज शर्मा, सुंदर पाल, प्रवीण, अरुण, रेनू, ताहिर बैग, भारती आदि रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल रखी।  संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया  एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे है। इसमें दिनेश सैनी, संजीव कुमार, जयप्रकाश मौजूद रहे। 


 बड़ौत में विभिन्न मांगों को लेकर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर  ब्लाक, रोडवेज आदि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी।
 खेकड़ा नगर की सीएचसी में विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल शुरू की। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक, आशेंद्र सिंह, विपिन, अनिल, प्रदीप, सुशील, आशा आदि  रहे। हड़ताल होने से मरीज दिनभर परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed