{"_id":"630a71729c01093a6329d522","slug":"state-electricity-council-technical-employee-s-strike-ends-baraut-news-mrt602735252","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी का दूसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी का दूसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
बिजरौल रोड पर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों को संबोधित करता वक्ता
- फोटो : BARAUT
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी का धरना खत्म
बागपत, बड़ौत। अधिशासी अभियंता द्वितीय द्वारा एक साथ तीन तकनीशियनों को निलंबित किए जाने के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ का धरना दिया। इस दौरान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति, जेई संगठन व संविदा कर्मचारी संगठन ने भी धरने को अपना समर्थन किया। शाम को अधिकारियों ने निलंबन वापस लेने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
शनिवार को विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, जेई संगठन के गुलशन कुमार व संविदा कर्मचारी संगठन धरने पर पहुंचे और समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न व गलत ढंग से की गई कार्रवाई कतई बर्दास्त नहीं होगी। जब तक एक्सईएन द्वितीय को हटाया जाता और निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जनपदीय सचिव रविप्रकाश ने आरोप लगाया कि सस्पेंड किए गए तकनीशियनों के खिलाफ नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
धरने पर अध्यक्ष मोदीराम, जनपद सचिव रविप्रकाश सिंह, राधेश्याम गुप्ता, बूलचंद, प्रमोद मलिक, कपिल तोमर, ग्यासुद्दीन, विक्रांत, विकास, संदीप कुमार, अवनीश मौर्य, मृदुल त्रिपाठी, तरुण कुमार, अनंत कुमार शामिल रहे
विज्ञापन
उधर, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार नेे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि संगठन की आड़ में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि धनौरा सिल्वर नगर के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन मनीष कुमार प्रजापति, जिवाना गुलियान के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन रितुराज व टीकरी के बिजलीघर पर तैनात तकनीशियन गौरव तोमर की लगातार शिकायत प्राप्त हो रहीं थीं, राजस्व पर कोई ध्यान नहीं था, साथ ही तीनों क्षेत्र में जेई बनकर छापामारी करते थे।