फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Starting of new session with new time in schools

स्कूलों में नए समय के साथ नए सत्र का शुभारंभ, पहले दिन कम रही छात्रों की संख्या

Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Starting of new session with new time in schools
बागपत के निवाड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं को ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को नए समय के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। सुबह आठ बजे तक कुछ स्कूलों में दस से भी कम छात्र पहुंचे। देहात क्षेत्र में सत्र के पहले दिन शिक्षक भी देरी से स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन

नए सत्र में स्कूल खुलने के समय में बदलाव होने पर स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों से पहले बच्चे पहुंच गए। खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सिर्फ छह और प्राथमिक विद्यालय नंबर चार में सिर्फ चार छात्र समय पर पहुंचे। नगर बागपत के प्राथमिक विद्यालय में सवा आठ बजे तक गिने-चुने बच्चे की स्कूल पहुंचे। देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सुबह साढ़े आठ बजे तक 150 में सिर्फ दस बच्चे ही स्कूल पहुंचे। यही हालात छपरौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन का रहा। प्राथमिक विद्यालय ग्वालीखेड़ा में शुक्रवार को शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। स्कूल में बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे। शिक्षकों का कहना था कि आज से स्कूल के समय में बदलाव होने के कारण छात्रों की संख्या कम रही। शुक्रवार को सभी छात्रों को स्कूल का नया समय बता दिया है।
विज्ञापन

फूलमालाओं से किया छात्रों का स्वागत
शुक्रवार को नए सत्र के शुभारंभ पर प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा में बच्चों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्कूल में ज्ञान की देवी मां शारदा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बच्चों को किताबें वितरित की गईं। उधर, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में यज्ञ का आयोजन किया गया। स्कूल के स्टाफ और छात्रों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ में सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रीति, साक्षी सहित स्कूल का स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक  विद्यालय में  बिना शिक्षक के कक्ष में बैठे बच्चें

ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बिना शिक्षक के कक्ष में बैठे बच्चें- फोटो : BAGHPAT

दाहा के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे बच्चें

दाहा के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे बच्चें- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed