फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Started construction by occupying government land

सरकारी जमीन पर कब्जा कर शुरू कराया निर्माण

Sun, 20 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Started construction by occupying government land
भगवान महावीर मार्ग पर सरकारी संपत्ति पर किया गया पक्का निर्माण। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। भगवान महावीर मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने की पक्का निर्माण कराए जाने की सूचना पर नगरपालिका के अफसरों में अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाया।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों की उदासीनता के चलते वैसे तो नगर में कुछ दुकानदारों, व्यापारियों को छोड़कर अधिकांश दुकानदारों और अन्य लोगों सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

हाल ही में मीरापुर रजबहे के निकट कुछ दुकानदारों ने सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति मानकर उस पर पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया। मजदूरों को लगाकर सड़क से सटी जमीन पर चहारदीवारी कर जमीन की घिराई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक को सूचना मिली तो उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ अपने कुछ कर्मचारी मौके पर भेजे और निर्माण कर रहे लोगों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक का कहना था कि निर्माण कराने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली में भी लिखित शिकायत दी गई है। पालिका की ओर से भी इनके खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed