{"_id":"588ba9884f1c1bbb7ecf7452","slug":"stalled-of-the-power-the-villagers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठप होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठप होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति ठप होने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मवी कला में तीन दिन से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल आपूर्ति चालू नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
ग्राम मवी कलां में विगत तीन दिन से विद्युत लाइन में आए फाल्ट को अभी तक ठीक नहीं किया गया। इस कारण गांव की आपूर्ति ठप है। आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पशु चारा काटने, पेयजल के साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को परेशान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा वह विगत तीन दिन से विद्युत निगम के अधिकारियों से फोन कर ठप विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि शनिवार तक आपूर्ति चालू नहीं की तो वह विद्युत कार्यालय पर धरना देंगे। इसमें अजित कौशिक, सुरेंद्र पांचाल, सोनू गहलौत, अजय, दीपक, सुरेंद्र, रामचंद्र, नरेश, तरुण धामा, जयभगवान, राजेंद्र आदि रहे।