फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   staging of ramleela begins with leela of narada moh

नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का मंचन शुरू

Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
staging of ramleela begins with leela of narada moh
बिनौली। श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली के तत्वाधान में 16 वर्षो के बाद बुधवार को कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। मंचन में प्रथम दिन कलाकारों नारद मोह का भव्य मंचन किया।
विज्ञापन

शिव मंदिर के प्रांगण में रामलीला मंचन से पहले कमेटी के सदस्यों व कलाकारों ने पंडित राकेश शाश्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चरण के बीच विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत ग्राम प्रधान पति उपेंद्र धामा ने रामलीला मंचन का फीता काटकर व एसआई धनवीर सिंह ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उपेंद्र धामा ने कहा कि रामलीला मंचन से हमें पारिवारिक संबंधों की जानकारी मिलती है। भाई का भाई से, पिता से, माता से, पत्नी से, मित्र से कैसा संबंध होना चाहिए। यह सब हमें रामलीला मंचन से सीखना को मिलेगा। गणेश वंदना के बाद कलाकारों ने डायरेक्टर प्रवीन गुप्ता उर्फ पप्पन के निर्देशन नारद मोह व रावण वेदवती के संवाद का भव्य मंचन किया। रामलीला शुभारंभ में अध्यक्ष गुलवीर धामा, रामफल धामा, गगन धामा, मा. चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र धामा मनोज धामा, विनय धामा, अशोक धामा, बिजेंद्र धामा, तेजपाल धामा, सुनील धामा, जिवेंद्र जैन, योगेश जैन, रिंकू जैन, प्रेम भाटिया, महावीर विश्वकर्मा, रमेश विश्कर्मा, बिट्टू पंडित, प्रमोद धामा, अमित भाटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed