{"_id":"5ea9aba28ebc3e902a3e047a","slug":"stack-of-action-on-violation-of-lockdown-baghpat-news-mrt4796137118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का डंडा
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। बुधवार को जिले की सीमाओं पर वाहनों के चालान किए गए और लोगों को वापस भेजा गया। इसके अलावा झूठी अफवाह फैलाने के मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने एक समुदाय को भड़काने व झूठी अफवाह फैलाने में वांछित चल रहे इरफान पुत्र फिरोज निवासी डौला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान 15 वाहनों के चालान किए गए। छपरौली पुलिस ने आठ वाहनों के चालान कर कार्रवाई की है। उधर, खेकड़ा पुलिस ने इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों के चालान किए है। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पुलिस ने हिंडन चौकी पर चेकिंग के दौरान 38 वाहनों के चालान कर लोगों को लौटाया है। निवाड़ा चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बुधवार को सात वाहनों के चालान किए है और किसी को भी जिले की सीमा में घुसने नहीं दिया गया। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बलराम यादव ने बताया कि बुधवार को 28 वाहनों के चालान किए गए है।
सम्मानित किए गए एसआई
छपरौली। निष्पक्ष विवेचना करने और ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के चलते थाने में तैनात एसआई ओम सिंह को सम्मानित किया गया। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।