फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SSB personnel killed in accident

हादसे में एसएसबी के जवान की मौत , दो घायल

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
SSB personnel killed in accident
अमित - फोटो : amar ujala
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे मार्ग पर बावली गांव के नजदीक पीर के सामने बाइक सवारों की टक्कर में एसएसबी के एक जवान की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मृतक अमित उम्र 32 वर्ष पुत्र देवदत्त कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला है। वह एसएसबी सशस्त्र सीमा बल का जवान है और हाल में धौला कुआं दिल्ली में तैनात है। जबकि घायलों में सूरज पुत्र जसवीर कासिमपुर खेड़ी, पिंटू सरोहा पुत्र बिजेंद्र बिराल गांव का रहने वाला है। मृतक अमित 15 दिन की छुट्टी आया था और दो दिन बाद ही उसे वापस जाना था। वह बाइक से सूरज और पिंटू के साथ गांव से बड़ौत आ रहा था।

विज्ञापन

जब वह दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे मार्ग पर बावली गांव के पास पीर के पास पहुंचा तो बावली निवासी बुलेट से उनकी टक्कर हो गई। इसमें अमित की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता देवदत्त ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। अमित की मौत की सूचना पर सीएचसी बड़ौत पहुंचे मृतक के पिता और भाई का रोते - रोते बुरा हाल था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों घायल युवक शराब का सेवन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत 
किशनपुर बराल। रमाला क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव निवासी विजय पंवार उर्फ कल्लू पुत्र नैक्की सिंह शुक्रवार की रात में करीब साढ़े दस बजे बड़ौत से बुलेट में सवार होकर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही जिवानी गेट के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे विजय पंवार सड़क किनारे खाई में गिर गया। वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने हादसा होने की जानकारी पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। गंभीर रुप से घायल विजय पंवार को पुलिस बागपत अस्पताल लेकर पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन वहां पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक सुधीर और अंकित निवासी बड़ौत घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed