{"_id":"628a6f0bb2139462425fb1d2","slug":"sports-made-in-the-construction-of-village-secretariats-baghpat-news-mrt589718022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने से लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
बागपत पेट्रोलपंप पर डीजल लेने के लिए खड़ी कार
- फोटो : BAGHPAT
पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लगी रही लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी कर दी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को डीजल और पेट्रोल खरीदने के लिए पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी रही। वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की कीमत करने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। पेट्रोल व डीजल के साथ सीएनजी के दाम भी कम होने चाहिए।
दर कम होने से पेट्रोल का दाम 105 रुपये 30 पैसे से घटकर 96 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल 96 रुपये 87 पैसे से घटकर 89 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर हो गया है। तेल के दामों में कमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
दिल्ली रोड के जाहिद खान का कहना है कि पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण काफी खर्च बढ़ गया था। अब पेट्रोल के दाम कम होने पर काफी राहत मिलेगी। दाम कम होने से नौकरी पेशा से लेकर लोकल का सफर करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। डीजल के दाम कम होने से किसानों को भी काफी राहत मिलेगी और फसल की लागत कम होगी।
विज्ञापन
मुगलपुरा के अलफी का कहना था कि पेट्रोल व डीजल के दाम करना सरकार सराहनीय कदम है। तेल के दाम कम होने से प्रत्येक वर्ग के लोगों को पहुंचेगा। सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम कम करके प्रत्येक वर्ग को फायदा पहुंचाया है। डीजल के दाम कम होने से किसान से लेकर सभी को फायदा होगा।