फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sports Festival talent show

खेल महोत्सव में दिखाई प्रतिभा

Fri, 25 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Fri, 25 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sports Festival talent show
बिनौली के ग्वालीखेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज व चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा के संयुक्त वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में चार दिवसीय खेल महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया।  
विज्ञापन


खेल महोत्सव का शुभारंभ रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिपं सदस्य धीरज उज्ज्वल ने  किया। सबसे पहले चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के विभिन्न स्पर्धाओं के मैच हुए। जिसमें जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में आकाश कश्यप की टीम ने शिवम मोघा की टीम को 21-15 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग मेें प्रिया की टीम ने प्रगति की टीम को 17-12 से हराया।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में आकाश प्रथम, नितिन द्वितीय, बालिका वर्ग में विशाखा प्रथम, रिया द्वितीय रहीं। प्राइमरी वर्ग में बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ मेें देव प्रथम, हिमांशु द्वितीय, बालिकाओं में अंजुम प्रथम, मुस्कान द्वितीय रहीं। प्राइमरी वर्ग की छात्राओं की खो-खो में अंजुम की टीम ने भारती मोघा की टीम को 17-12 से हराया। जूनियर बालकों की लंबी कूद मेें वंश प्रथम, आशीष द्वितीय व देव तृतीय रहे। सीनियर बालकों की लंबी कूद में सावेज प्रथम, शनि द्वितीय रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज में बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में बीएससी प्रथम की छात्रा आरती ने प्रथम, द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन में दीपा प्रथम, प्रमिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल में अंकिता, मीनाक्षी प्रथम, ज्योति, शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं।


कबड्डी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं की टीम ने बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं की टीम को 21-18 के अंतर से हराया। देशपाल सिंह, राजीव गुप्ता व संजीव कुमार रेफरी रहे। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह,चेयरमैन अमीन नगर सराय मांगेराम यादव, जिपं सदस्य निशांत तोमर, डा. रवि कुमार, सुखर्मेद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed