फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sporadic after death due to alcohol

शराब से मौत का दंश झेल चुका चमरावल

Fri, 08 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sporadic after death due to alcohol
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र का चमरावल गांव शराब से मौत का दंश झेल चुका है। गांव के छह लोगों की शराब पीने से मौत के कारण लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। शराब के सैंपल लेकर जांच कराई गई, लेकिन जांच रिपोर्ट सही निकली थी।
विज्ञापन

10 सितंबर 2020 को चमरावल गांव में श्याम लाल प्रजापति (45), सुशील उर्फ सुक्खन (40), इस्लामुदीन अंसारी (32), बल्लू (60), शिव त्यागी (40) और मुकेश उर्फ मुखिया (40) की शराब पीने से मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों का कहना था कि गांव में बिक रही जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। आबकारी विभाग ने छापा मारा, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट मिल चुकी है। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि शराब के जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पकड़ी गई थी लाखों लीटर शराब
बागपत। खेकड़ा और छपरौली क्षेत्र में अपमिश्रित शराब पकड़ी गई थी। ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते जिले में शराब सप्लाई की जा रही थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने लाखों लीटर शराब पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामलाल का हुआ था पोस्टमार्टम
बागपत। चमरावल निवासी श्याम लाल का ही पोस्टमार्टम हुआ था। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अंतिम यात्रा रुकवाकर पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई थी।

किसी परिवार को नहीं मिली मदद
बागपत। चमरावल निवासी श्यामलाल प्रजापति के बेटे देवेंद्र का कहना है कि गांव में शराब से मौत हुई थी, लेकिन उन्हें किसी तरह की आर्थिक सहायता अभी तक नहीं मिली है। सरकार को पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed