फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spinning three home burglars

परिजनों को बेहोश कर चोरों ने तीन घर खंगाले

Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Spinning three home burglars
रमाला में चोरों ने समेटा नगदी, जेवरातI - फोटो : amar ujala
बागपत के रमाला गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन घरों को खंगाला और नगदी, जेवरात समेत दस लाख रुपये का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह सूचना पर सीओ रमाला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में मकान मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात चोर ब्रह्मपाल पुत्र जिले सिंह के मकान में दीवार फांदकर घुसे। सोए हुए परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने घर से रखी 15 हजार रुपये की नगदी, 10 तोले सोने के जेवरात, पांच तोले चांदी समेत कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद चोर बलजोर पुत्र जिले सिंह के मकान में भी दीवार फांदकर घुसे और यहां से पांच हजार रुपये की नगदी, पांच तोले सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान समेट लिया।
विज्ञापन


यहां से चोर गांव के ही संजीव पुत्र वीरेंद्र के मकान में घुसे और परिजनों को बेहोश कर 70 हजार रुपये की नगदी, पांच तोले सोने के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। परिजनों की शुक्रवार की सुबह आंख खुली तो घरों के ताले टूटे और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर सीओ रमाला राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में संजीव पुत्र वीरेंद्र ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed