कश्मीर की बात करने वाले आस्तीन के सांप: जयंत चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कश्मीर की बात करने वाले लोगों को भ्रमित करते हैं। आमजन के साथ छलावा करते हैं। सपा शासनकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की उपेक्षा की गई। केंद्र की सरकार ने भी आम बजट में किसान की उपेक्षा की है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ मेराजुदीन, चौधरी भोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, विधायक वीरपाल राठी ने विचार रखे। अध्यक्षता चौधरी कृपाल सिंह एवं संचालन डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। इस मौके पर कपिल चौधरी, डॉ सुरेशचंद कौशिक, प्रमुख सुभाष गुर्जर, रविंद्र प्रधान, राजेश नैन, संजय त्यागी, धर्मपाल प्रधान, सतबीर नैन, सुखबीर शर्मा, ध्रुव शर्मा, नेपाल सिंह, संदीप धामा, बलधारी सिंह मौजूद रहे।
संगीत सोम की उम्र पर उठाया सवाल
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम की उम्र पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में संगीत सोम की उम्र केवल आठ साल बढ़ी है। वर्ष 2009 में वह बीए पास थे, लेकिन इस बार नामांकन में इंटर पास बताया गया है।