फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP workers demand Azam Khan's release

सपा कार्यकर्ताओं ने की आजम खां की रिहाई की मांग

Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers demand Azam Khan's release
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सपा नेता आजम खान को रिहा करने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम दुुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। अनुज पंवार ने कहा कि आजम खां भारत की रामपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उत्तर प्रदेश के सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य रहे है। संसद का सदस्य होना बहुत गरिमापूर्ण होता है। मगर, राजनीतिक द्वेष के कारण सरकार ने उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर एक साल से जेल में भेज रखा है। यह मानवीय संवेदनाओं को तार तार करने का कृत्य है। वह स्वस्थ भी नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर आशु सिद्दीकी, दीपक धनोरा, डॉ मदन खुराना, महेश शर्मा, देवेंद्र, ऋषिराज राणा, सावन आकाश, सुमित, नितिन, मोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed