फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP-RLD will raise the issue of painter's death in Lok Sabha and Vidhansabha

Baghpat News: पेंटर की मौत के मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा में उठाएंगे सपा-रालोद

Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP-RLD will raise the issue of painter's death in Lok Sabha and Vidhansabha
रटौल (बागपत)। कस्बे के पेंटर साजिद की पुलिस के पकड़ने के बाद हुई मौत के मामले में सपा और रालोद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। वहां साजिद की मौत का मुद्दा लोकसभा और विधानसभा में उठाने की बात कही गई।
विज्ञापन

रटौल निवासी साजिद रविवार दोपहर को नूरबाग के पास आम खाने गया था तो उसके पास कई अन्य युवक आकर खड़े हो गए थे। वहां तभी पुलिस पहुंची तो सभी भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके साजिद को पकड़ लिया था और उसे चौकी लेकर चले गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि वहां उसकी पुलिस कर्मियों ने पिटाई की और उसकी हालत बिगडऩे के बाद उनको सौंप दिया। जिसको डाक्टर के पास लेकर जाते हुए मौत हो गई। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। हालांकि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

इस मामले में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक प्रतिनिधिमंडल को रटौल में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। जिसमें मुरादाबाद सांसद एसटी हसन, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत अन्य नेता रहे। सांसद एसटी हसन ने कहा कि वह लोकसभा में इस मामले को उठाएंगे और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाएंगे। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की पुलिस पिटाई के कारण ही उनके बेटे की मौत हुई है। विधायक शाहिद मंजूर और अतुल प्रधान ने कहा कि सपा ने हमेशा गरीबों की आवाज को उठाया है और पीड़ित परिवार को मदद के अलावा विधान सभा में मामला उठाकर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा, न्याय दिलाने की बात कही
रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल भी बुधवार को रटौल में पहुंचा। जिसमें सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ चौधरी, पूर्व सिचाई मंत्री डाॅ. मेहराजुद्दीन अहमद, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. कुलदीप उज्जवल, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अहमद हमीद ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान पहलवान शौकेंद्र तोमर, सुखबीर गठीना, ओमबीर ढ़ाका, शकील अहमद, हाजी शहजाद, चेयरमैन राजूद्दीन मौजूद रहे।

गरीब के साथ न्याय की लड़ाई लड़े चेयरमैन
रटौल में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद चेयरमैन जुनैद फरीदी के आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने उनसे कहा कि गरीब की आवाज को उठाना चाहिए। वह पीड़ित की आवाज उठाएंगे तो सपा उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed