{"_id":"5e29e6628ebc3e4b2033a3a8","slug":"sp-pratap-gopendra-yadav-will-receive-the-commendation-service-medal-baghpat-news-mrt465355940","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को मिलेगा प्रशंसा सेवा मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को मिलेगा प्रशंसा सेवा मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को मिलेगा प्रशंसा सेवा मेडल
बागपत। जिले में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को गणतंत्र दिवस पर गोल्ड मेडल मिलेगा। एसपी का चयन डीजीपी के प्रशंसा चिह्न गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। आपराधिक वारदातों के खुलासे, अपराध नियंत्रण और पुलिस विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनका चयन किया गया है। इसके अलावा खेकड़ा में तैनात सिपाही देवेश कसाना को भी स्वर्ण पदक मिलेगा। सहारनपुर में तैनात हिसावदा के रहने वाले यूपी पुलिस में सिपाही कुणाल मलिक को पुलिस सम्मान चिह्न प्लेटिनम दिया जाएगा।
एनसीसी कैंप में की कैडेटों की सराहना
छपरौली। ऋषिकुल विद्यापीठ मे चल रहे एनसीसी कैंप के तीसरे दिन ब्रिगेडियर एसपी सिन्हा ने सलामी ली और सराहनीय कार्य पर कैडेटों को पुरस्कृत किया। कॉलेज में ब्रिगेडियर ग्रुप कमांडर गाजियाबाद एसपी सिन्हा ने 74 वीं एनसीसी बटालियन बड़ौत की सलामी ली। सीओ कर्नल चंद्रभान सिंह, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, एएनओ धर्मेंद्र कुमार, बृजपाल सिंह, सुनील धीमान व सूबेदार नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।