{"_id":"57ab875c4f1c1bce75ee44da","slug":"sp-office-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
काठा प्रकरण को लेकर बागपत एसपी कार्यालय में पुलिस से उलझते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव में कांवड़ियों पर पथराव करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीओ से भी मिले। उन्होंने कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान और समाजसेवी राकेश आर्य के नेतृत्व में गांव काठा के लोग बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा काठा गांव में 31 जुलाई को शिवभक्तों पर हुए पथराव के मामले में कोतवाली में 13 लोगों को नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान उनकी पुलिसवालों से नोकझोंक हुई।
आंदोलनकारियों की एसपी से मुलाकात नहीं हुई। इस दौरान सीओ कर्मवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों को अपने कार्यालय में आने को कहा।
सूचना मिलते ही आंदोलनकारी जुलूस के रूप में सीओके कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने करीब आधा घंटे आंदोलनकारियों से वार्ता की।
बाद में सीओ कर्मवीर सिंह लोगों के बीच पहुंचे और कहा जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान कई लोगों ने कहा यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
दो आरोपियों को भेजा जेल
बागपत। काठा में कांवड़ियों पर पथराव करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी जिल्लू उर्फ जुल्फकार और वहीद को मंगलवार शाम घर से गिरफ्तार किया। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।