{"_id":"572ba9224f1c1b6a785cd2f0","slug":"sp-office-on-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे मुगलपुरा मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा में पंचायत के दौरान हुए बवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेता डॉ. रियासत अली के परिजनों ने कहा विपक्षी बसपा नेता के परिजन हमला करने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों ने बृहस्पतिवार को मकान में घुसकर बच्चों पर हमला कर दिया। उन्होंने एसपी दफ्तर परिसर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा के युवकों में रुपये के लेनदेन के विवाद में मंगलवार की रात को पंचायत हुई थी। इसमें सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली और बसपा नेता इमरान पक्ष में मारपीट हो गई थी। बाद में वहां बवाल हुआ था। इस मामले में सपा-बसपा के नेता समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने बसपा नेता इमरान और जाहिद को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा। मामला शांत होने के बजाए तूल पकड़ता जा रहा है।
सपा नेता डॉ. रियासत अली की बहन प्रवीण ने बताया हमले के आरोपी खुलेआम मोहल्ले में घूम रहे हैं। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर दो बच्चे जाहिद (8) और असद (6) के साथ मारपीट की। धमकी दी केस में समझौता नहीं किया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इससे वे भयभीत हैं। इसके विरोध में पीड़ित परिजनों और मोहल्ले के काफी लोगों ने बृहस्पतिवार को पहले एसपी दफ्तर, इसके बाद कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें वकीला, साजो, हमीदा, रहीसा, बिबन, अनवरी, नीशा, मेहरबान, जैनूद्दीन, खुर्शेद, बाबू रहे। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।