{"_id":"60c7a7618ebc3ea6de3f7efa","slug":"sp-office-cordoned-off-against-the-false-case-of-extortion-baghpat-news-mrt542646424","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के झूठे मुकदमे के विरोध में एसपी कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी के झूठे मुकदमे के विरोध में एसपी कार्यालय घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के दो युवकों के खिलाफ रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। हिंदू जागरण मंच के लोग भी समर्थन में एसपी कार्यालय पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी अभिषेक सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी देशवाल पट्टी निवासी कुशपाल पुत्र सूरत सिंह व अश्वनी पुत्र जयपाल सिंह सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंचे। एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके खिलाफ रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज कर कराया गया है। उन्होंने कहा कि अश्वनी के पिता जयपाल सिंह ने छह वर्ष पूर्व सवा दो बीघा जमीन का इकरारनामा 12 लाख रुपये ब्याज पर एक व्यक्ति से लेकर उसकी पत्नी के पक्ष में कर दिया था। जबकि उस भूमि की कीमत 35 लाख रुपये है। इसके बावजूद भी आरोपी उनसे दो लाख रुपये ब्याज के मांगता है। न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि साजिश के तहत फर्जी घटना दर्शाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे का दबाव बनाकर आरोपी उनकी बाकी जमीन को भी हड़पना चाहता है। उन्होंने एसआई पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी इस मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार, अश्विनी, बिजेंद्र कुमार पूर्व सभासद, नवीन कुमार, सतेंद्र पटवारी, रमेश मैनेजर, अनिल गांधी, मास्टर धनीराम, सुरेश कुमार, बाबूराम, नौरंग कुमार पूर्व सभासद आदि मौजूद रहे।