{"_id":"5813a3274f1c1b250ebc1dfd","slug":"sp-leader-s-two-sons-sell-firecrackers-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे बेचते पकड़े गए सपा नेता के दो बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे बेचते पकड़े गए सपा नेता के दो बेटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
होली चौक से दुकान से आतिशबाजी का सामान जब्त करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास स्थित दुकान के सामने रोड पर अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए सपा नेता के दो बेटों को पुलिस ने पकड़ लिया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की।
डीएम हृदय शंकर तिवारी, शुक्रवार को शहर से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर सड़क पर रखकर पटाखे बेच रहे लोगों पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने पुलिस अफसरों को पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची और पटाखे बेच रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। आरोपी युवक सपा नेता के बेटे है। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस उनको कोतवाली ले आई। उनकी हिमायत में नेताओं का पूरे दिन कोतवाली पर जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा भी पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की। चेतावनी दी कि किसी को भी अवैध रूप से पटाखे नहीं बेचने दिए जाएंगे।