फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP leader's house uncovered theft case

सपा नेता के घर चोरी केस का पर्दाफाश 

Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP leader's house uncovered theft case
किशोरों को कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बागपत। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह के मीतली गांव के मकान से आठ अगस्त की रात हुई चोरी के केस का पुलिस ने तीन किशोरों को शनिवार सुबह मेरठ रोड स्थित बली गेट के पास से गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


 कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया पकड़े गए दो किशोर लोनी और एक किशोर मीतली गांव का है। लोनी में रहने वाला एक किशोरी भी मीतली गांव में अपनी ननिहाल में रहता है। इनके पास से चोरी किए सामान में से सोने की एक बाली, एक जोड़ी पाजेब, दो मोबाइल और 660 रुपये नगद बरामद हुए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका साथी मुजफ्फरनगर के गांव शिकारपुर का जाहिद है। उनके साथ मिलकर ही मकान में चोरी की थी। जाहिद और एक आरोपी मकान के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


दो साथियों ने मकान में चोरी की । उसके बाद वे जाहिद के पास शिकारपुर चले गए थे। एसओ ने कहा आरोपी जाहिद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  गैंग का सरगना जाहिद है। 15 मिनट में सोने के दो कंगन, एक बड़ी और एक छोटी चेन, चार अंगूठी, दो डली, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, छह हजार रुपये नगद, चार मोबाइल के अलावा शराब के चार अध्धे और एक बीयर चोरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गनर के पास से किया था मोबाइल चोरी 
बागपत। पकड़े गए किशोर ने कहा मकान में घुसते ही सबसे पहले वह गनर के पास गए थे। वह उन्हें सोया मिला था। उसकी चारपाई पर रखा मोबाइल उठाया। वहां पर असलाह भी रखा था। उन्हें उसकी जरूरत नहीं थी, इसलिए उसे वहीं पर छोड़ दिया था। 

 चोरी के सामान से जाहिद ने खरीदी गाड़ी
बागपत। किशोरों ने बताया चोरी में जाहिद ने उन्हें केवल सात हजार रुपये दिए थे। बाकी सामान जाहिद के पास है। उस समय उसने कहा था कि वह जमात में जाएगा, वहां से लौटने के बाद बटवारा कर लेंगे। इसके बाद जाहिद से संपर्क किया तो उसने खुद को पहले पश्चिमी बंगाल और बाद में हरियाणा में बताया।  पता चला है कि जाहिद ने चोरी किए गए सामान से बड़ी गाड़ी खरीद ली है। वह गाड़ी को हरियाणा में चला रहा है। एक किशोर ने बताया कि एक चैन को उसने 700 रुपये में बेच दी है। 

  लोनी थाना से भाग चुका है एक आरोपी
बागपत। पकड़े गए मीतली गांव के आरोपी ने बागपत पुलिस के सामने लोनी पुलिस की भी पोल खोली। उसने बताया कि नौ दिन पूर्व वह लोनी में चोरी करता हुआ पकड़ा गया था। लोगों ने उसे लोनी पुलिस को सौंप दिया था। लोनी थाना से वह मौका पाकर भाग आया है। 

   चोर बोले, बड़े बदमाश बनने का था इरादा 
बागपत। पकड़े गए लोनी के दो किशोरों ने कहा कि उनका इरादा बड़ा बदमाश बनने का था। इसीलिए सपा नेता के मकान में चोरी की। ताकि पता चले कि वे बड़ी घटना भी कर सकते है। एक किशोर ने कहा कि वह अपनी गल्र्सफ्रेड को खुश करने के लिए चोरी करता था। 


65 हजार चोरी, बरामद 660 रुपये 
बागपत। मकान से 65 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था,लेकिन पुलिस ने चोरों के पास से केवल 660 रुपये ही बरामद किए है। सामान भी बेहद कम बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed