फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP is well-wisher of every class: Surendra Panwar

सपा ही हर वर्ग की हितेर्षी पार्टी-सुरेन्द्र पंवार

Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
SP is well-wisher of every class: Surendra Panwar
बड़ौत में लोगों के साथ मीटिंग करते सपा नेता सुरेन्द्र पंवार - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बिनौली ब्लॉक के आदमपुर गांव में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सपा को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पंवार नेे सपा शासनकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सपा शासनकाल में छात्रों को लैपटॉप, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, समाजवादी पेंशन, लोगों की सुरक्षा के लिए 100 नंबर, स्वास्थ्य के लिए 102 व 108 नंबर एंबुलेंस सेवाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई भी योजना जनहित में जारी नहीं की। जिसका लाभ लोगों को मिले। भाजपा ने डीजल-पेट्रोल, बिजली, रसोई गैस के साथ दवा, तेल, मसाले, फल, सब्जी अन्य सभी सामानों पर महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि हमें अनाज फ्री नहीं चाहिए। हमें रोजगार चाहिए और महंगाई नियंत्रण में रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। बैठक में राजपाल, धर्मपाल, छत्रपाल, सुकन, बृजपाल, रामेश्वर धन्ना, पप्पू, प्रमोद, बेदू, मोहित, शुभम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed