फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP honored the meritorious

एसपी ने मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 06 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP honored the meritorious
बड़ौत। बावली गांव में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमेें एसपी ने गांव के मेधावियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ एसपी नीरज जादौन ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें। समारोह में उन्होंने खेलकूद व पढ़ाई क्षेत्र में परिजनों व गांव का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।

भानू तोमर द्वारा यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किग्रा भार वर्ग में दूसरा स्थान पाने, अवनी शर्मा पुत्री सुधीर शर्मा को हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक लाने, विदित जैन पुत्र दिनेश कुमार जैन को इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक लाने, शिवम तोमर पुत्र अशोक कुमार का सहायक सहायक सेक्शन ऑफिसर केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में चयन होने व वंशिका तोमर पुत्र अरविंद तोमर द्वारा कक्षा 12वीं मेें 96.2 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया। मौके पर रामकिशन, महेंद्र, सुंदरलाल, सुभाष भारद्वाज, राजकुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र, कैप्टन ओम प्रकाश, चंद्रपाल शर्मा, हरवीर मास्टर, अभिलाष तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed