फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP did flag march with police force

एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP did flag march with police force
खेकड़ा (बागपत)। गणतंत्र दिवस के चलते खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। बुधवार की शाम छह बजे पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा एवं पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांवों, खेकड़ा शहर के बाजारों, गली मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड आदि पर यात्रियों एवं शहर के लोगों से बात कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध लोगों के दिखाई देने अथवा माहौल बिगाड़ने वालों के संबंध मे तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की अपील की। इस दौरान एसएसआई मुनेश पंवार, कुलदीप सिंह, विजयदत्त शर्मा, रणपाल सिंह, महिला दरोगा आंचल, सतेंद्र कुमार, कुलदीप भाटी, अजीत कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed