फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soon the cane payment boycott of Assembly elections

जल्द गन्ना भुगतान नहीं तो विस चुनाव का बहिष्कार

Sun, 14 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Soon the cane payment boycott of Assembly elections
बड़ौत के छछरपुर गांव में पंचायत में बोलते ग्राम प्रधान अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत । छछरपुर गांव मेें शनिवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत हुई। इसमें मिल मालिकों पर किसानों का करोड़ों रुपये डकारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी  का आरोप लगाया। इसमेें लोगों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए जागरूक करने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी गठित की। इसमेें बकाया गन्ना भुगतान न होने पर विधानसभा चुनाव 2017 का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

  ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट केे आवास पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता हरपाल सिंह ने की। संचालन जयपाल सिंह ने किया। इसमेें बावली, मलकपुर, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, बिजरौल, बामनौली, रमाला, बड़ौत, हिलवाडी, पुसार, दोघट, छपरौली, तुगाना, ढिकाना, जौनमाना, लोयन, बोहला, लुहारी समेत करीब 40  गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। पंचायत में ग्राम प्रधान अनिल कुमार  ने कहा जनपद की मलकपुर, रमाला और बागपत मिल पर किसानों का वर्तमान गन्ना सत्र का करोड़ों रुपये बकाया है, इस कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा  न तो केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही प्रदेश सरकार। पंचायत मेें 15 सदस्यों की टीम गठित की, जो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। टीम में राजीव, सुरेंद्र, इकबाल, उमेश, प्रदीप, अशोक, नीटू, संजीव, अनिल, देशपाल, भोपाल, संजय, सुरेश पाल, दिलावर, शीशपाल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मेें बकाया गन्ना भुगतान न होने पर  विधानसभा चुनाव  का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पंचायत मेें अशोक, बलराज, भालू, सुरेंद्र, मनोज, योगेश, अनिल, रणभूल, किशन, सुरेंद्र, अनिरुद्ध, तीर सिंह, हरपाल, जयपाल, महिपाल, मनोज, सुधीर, गौरव, प्रवीण आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed