फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sonu was murdered by his mother-in-law and wife after being given sleeping pills in his food.

Baghpat News: खाने में नींद की गोली खिलाने के बाद सास और पत्नी ने की थी सोनू की हत्या

Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sonu was murdered by his mother-in-law and wife after being given sleeping pills in his food.
- पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार किया, भूसे के कमरे में छिपाया हुआ मोबाइल भी बरामद किया
विज्ञापन

- दोनों ने सोनू पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, इस कारण परेशान होकर हत्या करने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में सोनू सैनी की हत्या उसकी सास सरोज और पत्नी सोनिया ने खाने में नींद की गोलियां खिलाने के बाद रस्सी से गला घोंटकर की थी। इसमें पुलिस ने सोनू की सास सरोज और पत्नी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने भूसे के कमरे में पॉलीथिन में बंद कर छिपाए गए सोनू के टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया।
जिवाना गुलियान गांव निवासी मोनू ने बताया कि उसके भाई सोनू सैनी की सास सरोज भी पिछले आठ महीने से उसके साथ रह रही थी। सोनू ने बिजनौर में एक प्लाॅट खरीदकर अपनी सास के नाम कर दिया था, जिसे अब वह बेचना चाहता था। जबकि सास सरोज और पत्नी सोनिया प्लाॅट बेचने का विरोध कर रहीं थीं। रविवार की सुबह सोनू सैनी का शव कमरे में एक खूंटी पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोनू ने बताया कि अंतिम संस्कार होने के बाद सोनू की पत्नी सोनिया ने गला दबाकर हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी की फुटेज में सोनिया के रिश्तेदार, भाई गली में आते हुए और हंगामा करते नजर आए। मोनू की तहरीर पर पुलिस ने सोनू की सास सरोज, रिश्तेदार बिजेंद्र, सुरेश, साले आशीष समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में दबिश देकर कई लोगों को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि सोनू की हत्या में उसकी पत्नी सोनिया भी शामिल रहीं। दोनों ने रविवार रात खाने में नींद की गोलियां खिलाकर रस्सी से गला घोंटकर सोनू की हत्या की। इसमें सोनिया और सरोज को गिरफ्तार कर लिया। भूसे के कमरे से सोनू का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया, जिसे हत्या के बाद तोड़ने के बाद पॉलीथिन में बंद कर भूसे में छिपा दिया गया था। हत्या की घटना में जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed