फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sons performed duty for sick father, doctors scolded

Baghpat News: बीमार पिता के लिए बेटों ने फर्ज निभाया, डॉक्टरों ने टरकाया

Mon, 05 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sons performed duty for sick father, doctors scolded
...कोई तो देखो मेरे पिता को बागपत के जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तलाश में बीमार पिता सुखबीर को ल? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में डॉक्टरों में संवेदना पूरी तरह से खत्म होती दिख रही है। यही कारण है कि अपने बीमार पिता को अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे बेटों को डॉक्टर उपचार करने की जगह इधर-उधर टरकाते रहे। वह भी इस हालत में हुआ, जब उनको व्हीलचेयर नहीं मिली और वह पिता को अपने कंधे पर उठाए हुए थे। उनकी हालत देेखकर भी घंटेभर बाद उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

रंछाड़ के मनोज ने बताया कि उसके पिता सुखबीर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनके मुंह से खून आने लगा। उनका गांव में उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उनकी सोमवार को हालत ज्यादा खराब होने पर वह बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सक ने जांच के बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में मनोज और उसका भाई विनोद पिता के इलाज के लिए पहुंचे तो वहां उनको व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। उनको पंजीकरण केंद्र से कक्ष संख्या 11 में भेजा गया, तो वहां डॉक्टर ने उनके पर्चे को देखकर कक्ष संख्या 10 लिखकर वहां के लिए टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पिता को कंधे पर लेकर ही इधर-उधर भटकते रहे और उनको कक्ष संख्या दस के बाहर बैठा दिया। सुखबीर की हालत लगातार बिगड़ती रही तो वहां विरोध जताते हुए वीडियो बनानी शुरू की गई तो तब घंटेभर बाद उनका उपचार शुरू किया।

कोट...
मरीजों के लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी में चार व ओपीडी में दो व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। ऐसा हो सकता है कि कोई तीमारदार मरीज को लेकर चला गया हो। अस्पताल में व्हीलचेयर की संख्या बढ़वाई जाएगी और कर्मचारियों को निर्देश दिया जाएगा कि इस तरह की समस्या आने पर मरीजों और तीमारदारों की मदद की जाए। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में पिता को लेकर बैठे रंछाड निवासी युवक

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में पिता को लेकर बैठे रंछाड निवासी युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed