फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sonipat ke vyaparion ko baghpat kheench layi maut

सोनीपत के व्यापारियों काे बागपत खींच लाई मौत

Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला बागपत
अमर उजाला बागपत Updated Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
sonipat ke vyaparion ko baghpat kheench layi maut
सड़क दुघर्टना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास हादसे में मारे गए तीन युवक सोनीपत के जटवाड़ा मोहल्ले के रहने वाले थे। तीनों सब्जी के कारोबारी थे और स्कॉर्पियो में सवार होकर दोस्तों के साथ हिमाचल के सोलन में टमाटर के व्यापार की बातचीत करने गए थे। सोलन से हरिद्वार पहुंचे और यहां से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे, लेकिन बिजरौल के निकट मौत ने झपट्टा मार दिया। 
विज्ञापन


सोनीपत नगर पालिका के वार्ड नंबर एक (जटवाड़ा) के सभासद जय कुमार का भतीजा सोनू (28) और उसके दोस्त  कर्मवीर (38) और जितेंद्र (40) सब्जी का व्यापार करते थे। जितेंद्र के दोस्त प्रवीण ने बताया  तीनों अपने दोस्त अधिवक्ता मयंक (28), ज्ञानेंद्र (30) और पारिक (25) के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर शुक्रवार शाम हिमाचल के सोलन में टमाटर के व्यापार संबंध बातचीत करने गए थे। वहां से हरिद्वार में स्नान करके लौटते समय रविवार की रात में बिजरौल गांव के पास उनकी गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो में सवार सोनू, कर्मवीर और जितेंद्र की मौत हो गई। उनके तीनों साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये लोग हरिद्वार के लिए घर पर नहीं बोलकर गए थे। परिजनों का कहना है कि सभी दोस्तों पर एक साथ काल बनकर टूटा है। 
विज्ञापन


 दो घंटे में आई मौत की खबर
बागपत। मृतक व्यापारी जितेंद्र के भाई नीरज ने बताया उसने अपने भाई के पास रविवार की रात में नौ बजे फोन किया था। उस समय जितेंद्र ने खुद को करनाल बताते हुए कहा था कि वह दो घंटे बाद घर पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गम में डूबा जटवाड़ा 
बागपत। हादसे में मारे गए तीन दोस्तों से सोनीपत का जटवाड़ा शोक में डूबा हुआ है। मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। सैकड़ों की संख्या में हरियाणा के लोग बागपत जिला अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों का कहना है कि हादसे में घायल तीनों युवकों की हालत कभी गंभीर बनी हुई है। उनका दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed