फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   son baghpat Khalifa in "Sultan's wrestling

‘सुलतान’ की कुश्ती में बागपत का बेटा खलीफा

Sat, 28 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
son baghpat Khalifa in "Sultan's wrestling
प्रदीप तोमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईद पर रिलीज होने जा रही सलमान खान की फिल्म सुलतान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की विश्व चैंपियन कुश्ती में अर्जुन अवार्ड विजेता शोकेंद्र तोमर का भाई मलकपुर का पहलवान प्रदीप तोमर रेफरी की भूमिका में है। प्रदीप ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में सिल्वर मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन


मलकपुर की मिट्टी से निकले पहलवान कुश्ती के अखाड़े में अजेय रहे हैं। सबसे ज्यादा अर्जुन अवार्ड देश में इसी गांव के हिस्से में है। कुश्ती के जरिए अब बॉलीवुड में भी मलकपुर के मल्ल ने धमाका कर दिखाया है।
विज्ञापन


ईद पर रिलीज होने जा रही बहु प्रतीक्षित सुलतान फिल्म में सलमान खान को विश्व चैंपियन बनते दिखाया गया है। फिल्म में रेफरी कीभूमिका प्रदीप तोमर ने निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानचेस्टर कामनवेल्थ में देश को पदक दिलाने वाले शोकेंद्र तोमर के भाई प्रदीप ने पिछले दिनों बंगलुरू में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती में रजत पदक जीता था। प्रदीप कहता है कि उसके लिए अभिनय का अनुभव यादगार रहा। 

यूं रेफरी बन गया प्रदीप तोमर
मलकपुर गांव के प्रदीप तोमर का रेफरी बनना भी कम रोचक नहीं है। अपने जमाने के ख्यातिलब्ध पहलवान रहे चंदकीराम का बेटा जगदीश भी इस फिल्म में कोच की भूमिका है।


करीब तीन माह पहले अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर को जगदीश ने कॉल कर ऑफर के विषय में बताया था। असलियत में वास्तव में रेफरी की भूमिका निभाने वाला विदेशी कलाकार बीमार हो गया था, जिस कारण प्रोडक्शन हाउस को एक ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जो वास्तव में कुश्ती से जुड़ा हो। दिखने मेें स्मार्ट और विदेश लगता है। शोकेंद्र ने हामी भर दी तो प्रदीप का रेफरी बनना तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed