{"_id":"5dbf1f828ebc3e01542f9c53","slug":"somveer-murder-baghpat-news-mrt4517546136","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सोमवीर हत्याकांड में नजदीकी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सोमवीर हत्याकांड में नजदीकी पर शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सोमवीर हत्याकांड में नजदीकी पर शक
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव के किसान सोमवीर के हत्यारों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस के शक की सुई नजदीकी पर ही घूम रही है। पुलिस का कहना है कि कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
किशनपुर बराल गांव में शुक्रवार की रात 52 वर्षीय किसान सोमवीर की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह घटना का पता चला था। सोमवीर के भाई ओमवीर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। किसान के हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद किसान के भाई ओमवीर का परिवार भयभीत है। किसान की हत्या में किसी नजदीक के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के शक की सुई भी नजदीक की तरफ ही घूम रही है। रमाला थानाध्यक्ष महिपाल सिंह का कहना है पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।