फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Someone is giving the argument of changing the topic due to brother's death.

Baghpat News: कोई भाई की मौत होने तो कोई विषय बदलने का दे रहा तर्क

Mon, 18 Mar 2024 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Someone is giving the argument of changing the topic due to brother's death.
-उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने पास करने की अपील करते हुए लिखे अजीब तर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र पास होने के लिए नए-नए तर्क दे रहे हैं। कोई भाई की मौत होने के कारण पढ़ाई न कर पाने तो कोई विषय बदलने के कारण परीक्षा की तैयारी न करने का बहाना बना रहा है। छात्र परीक्षा में पास करने के लिए मार्मिक अपील कर रहे हैं।


यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन चल रहा है। परीक्षा में पास होने और अच्छे अंक के लिए छात्र परीक्षकों से परिवार में मौत होने के अलावा विषय बदलने का हवाला दे रहे हैं। एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि परीक्षा से दो दिन पहले भाई की मौत हो गई थी, जिसके कारण वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया। अब अगर फेल हो गया तो परिजन घर से निकाल देंगे। गुरुजी अब मेरा भविष्य आपके हाथ में है। एक छात्र ने लिखा है कि उसने कला वर्ग से प्राइवेट फार्म भरा था, मगर किंही कारणवश उसके विषय बदल गए। इससे वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया। उसका कहना है कि अगर वह फेल हो गया तो उसका एक साल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed