फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Somendra Dhaka waved in district bar association elections

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमेंद्र ढाका ने लहराया परचम

Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Somendra Dhaka waved in district bar association elections
बागपत जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत मिलने के बाद खुशी मनाते सोमेन्द्र ढाका व रामपाल शर्मा - फोटो : BAGHPAT
प्रतिद्धंदी एडीजीसी सुभाष तोमर को 124 वोट से हराया
विज्ञापन

महामंत्री चुने गए रामपाल शर्मा, जीत के बाद मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने परचम लहरा दिया। उन्होंने अपने प्रतिदंद्धी एडीजीसी सुभाष तोमर को 124 मतों के अंतर से हराया। जबकि महामंत्री रामपाल शर्मा चुने गए हैं। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव के कारण कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के प्रभारी चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2020-21 की बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। चौधरी चरण सिंह सभागार में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 473 में से 465 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ढाई बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए 15 साल बाद चुनाव लड़ रहे एडवोकेट सोमेंद्र सिंह ढाका ने 294 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे प्रत्याशी सुभाष सिंह तोमर को 170 वोट मिले। ढाका ने 124 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। महामंत्री पद के लिए रामपाल शर्मा को 195 वोट के साथ विजयी रहे। उनके सामने चुनाव लड़े इफ्तखार हसन को 154 और शक्ति सिंह को 112 वोट मिले। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

इनसेट
किस पद पर कौन रहा विजयी
पद जीते हारे
अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका (294) सुभाष तोमर (170)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार (214) भोपाल सिंह (161)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित तोमर (245) मणिदेव शर्मा (200)
महामंत्री रामपाल शर्मा (195) इफ्तखार हसन (154)
कोषाध्यक्ष राजीव कौशिक(318) अंजू कुमारी (126)
संयुक्त मंत्री रोहित कुमार (237) विपिन पंवार (188)
संयुक्त मंत्री संतोष कश्यप (233) सरिता पंवार (205)
पुस्तकालय
संयुक्त मंत्री
सामाजिक संदीप चौहान (223) राजीव कुमार (201)
संयुक्त मंत्री
प्रशासन अनिल कुमार (237) प्रमोद कुमार (193)
इन पदों की आज होगी मतगणना
बागपत। वरिष्ठ सदस्यों और कनिष्ठ सदस्यों के तीन पदों की मतगणना शुक्रवार को सुबह दस बजे से होगी। इसके बाद इनका परिणाम घोषित किया जाएगा।
इनका रहा सहयोग
बागपत। निर्वाचन कार्य एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजयपाल सिंह तोमर, सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा, आदिश जैन, नरेश मलिक, अजय शंकर शर्मा, वीर सिंह, प्रदर्शन भारद्वाज, सतेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, दीपक कुमार माली, गुलजार ने संपन्न कराया। कमेटी सदस्य रामपाल सिंह नेहरा चुनाव से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ डटे रहे
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान एसडीएम सदर रामनयन सिंह और सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद रहे। दिनभर अधिकारी चुनाव पर नजर रखे रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने भी जानकारी ली।

इन्होंने मनाई खुशी
बागपत। अखिल भारतीय ढाका परिवार के जिलाध्यक्ष अनुज ढाका, यूपी अध्यक्ष कुलवीर ढाका, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण ढाका ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमेंद्र ढाका की जीत पर खुशी मनाई। आप जिलाध्यक्ष ओमवीर सैन, मनीष कुमार, सदस्य नौशाद, अंकुश और पंकज पाठक ने खुशी जताई। विजयपाल सिंह तोमर, श्योवीर सिंह, दिनेश शर्मा, सतीश त्यागी, अरविंद, ओमपाल मान, सुनील शर्मा, गगन गौड़, गजेंद्र बली, नीरज शर्मा, अजीत सिंह ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed