फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Some got relief while others remained unfulfilled

Baghpat News: किसी को मिली राहत तो किसी की उम्मीद रही अधूरी

Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Some got relief while others remained unfulfilled
प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। आम बजट की घोषणा के बाद जहां लोगों को बड़ी राहत मिली है, वहीं कुछ लोगों की बजट से उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। बजट को लेकर गृहणी, व्यापारी और युवा व नौकरी पेशा लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। किसी ने आम बजट को सराहा है तो किसी की बजट को उम्मीद के अनुसार नहीं बताया है।
विज्ञापन

---
बजट को लेकर व्यापारियों की रही मिली-जुली प्रतिक्रिया
-आयकर में छूट मिलने से छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। सरकार ने व्यापारी वर्ग व आम आदमी को देखते हुए बजट पेश किया है। - मिठ्ठनलाल वर्मा
- सरकार को आम बजट में दैनिक खाद्य सामग्री विशेषकर आटा को जीएसटी से बाहर रखना चाहिए था। आटा को जीएसटी मुक्त रखने से आम आदमी को राहत मिलती। - विनोद कुमार गुप्ता
विज्ञापन

- सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। सरकार के बजट से व्यापारी वर्ग ही नहीं, अन्य लोगों को भी फायदा मिलेगा। - संजीव कुमार जैन
- सरकार के बजट से आम आदमी को राहत मिलेगी। सात लाख रुपये तक आयकर में छूट होने से छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। -कपिल जैन
- बजट से काफी उम्मीद जताई जा रही थी, सरकार ने बजट में सोने पर जीएसटी बढ़ा दी है। सोना महंगा होने से व्यापार प्रभावित होगा। - नरेश कुमार, सराफ
- सरकार ने जो बजट पेश किया है, इससे सभी को फायदा मिलेगा। सरकार ने आम आदमी और मध्य वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। - राकेश जैन
- वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर छूट देने के अलावा महिलाओं के लिए सम्मान बजट योजना शुरू किया जाना सरकार की अच्छी पहल है। - जितेंद्र जैन, कर विशेषज्ञ
- आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से काफी राहत मिलेगी। आम बजट में वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर कर से राहत देना सरकार का अच्छा कदम है। - सौरभ जैन, जीएसटी अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह सरकार का अब तक का सबसे अच्छा बजट है। आयकर सीमा सात लाख करने व स्लैब में छूट बढ़ाए जाने से प्रत्येक वर्ग को राहत मिलेगी। यह बजट आशा के अनुरूप रहा है और इससे अगले कई सालों को ब्लूप्रिंट माना जा सकता है। - डॉ. आरके गर्ग, अर्थशास्त्री
- बजट मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है। मुफ्त अनाज योजना और पीएम सुरक्षा के तहत लोगों का बीमा की सुविधा से काफी राहत मिलेगी। - विनोद कुमार जैन, एडवोकेट
- नई कर्ज गारंटी योजना से लद्यु, सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के उद्यमियों को लाभ मिलेगा। बजट से महामारी से प्रभावित उद्योगों को राहत मिलेगी। मुकेश गुप्ता
- सात लाख तक आयकर में छूट मिलने से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी, मगर अधिकारियों की सही नीति के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। - संजय सिंघल
- आम बजट में आयकर की सीमा बढ़ाने से काफी फायदा मिला है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर छूट देने का फैसला भी सही रहा। कुछ चीजों पर दाम कम होंगे, लेकिन खाद्य सामग्री पर दाम कम होने से ज्यादा बेहतर हो सकता था। - देवेंद्र आर्य, अधिवक्ता
---
बजट से राहत की उम्मीद टूटी
- सरकार ने आम बजट में किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों को निराश किया है। बजट में रोजगार देने और महंगाई रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। - ओमबीर ढाका, रालोद नेता
- सरकार से सराफा बाजार रियायतों की उम्मीद कर रहा था, लेकिन बजट में उल्टा हुआ है। बहुमूल्य धातुओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ने से इनकी कीमतों में उछाल आएगा। - विभोर अग्रवाल, सराफ
- सराफा बाजार सरकारी विभागों की सख्ती, उत्पीड़न और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ड्यूटी बढ़ाने से दिक्कतों का सामना करेगा। - प्रभात जैन, सराफ
- कोरोना काल के बाद छोटे उद्योग बंदी के कगार पर है। सरकार को बजट में छोटे उद्योगों के लिए पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए थी। - ललित कुमार, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष
- सरकार का बजट निराश जनक है। किसानों और छोटे उद्योगों को कोई राहत नहीं दी गई। छोटे उद्योगों को बैंक ब्याज में छूट दी जानी चाहिए थी। - डॉ. योगेश जिंदल
- उत्पाद शुल्क घटने से मोटरसाइकिल, स्कूटर सस्ते होंगे ग्राहक को कितना फायदा मिलेगा इस बारे में भी साफ नहीं किया गया है। - अरुण तोमर
---- महंगाई पर भी लगे अंकुश
- रोजमर्रा की चीजों के दाम में काफी तेजी आ रही है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरकार को बजट में महंगाई रोकने के उपाय करने चाहिए। - मुक्ता वर्मा, जैन मोहल्ला
- सरकार के बजट में रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्री की कीमत कम करने की घोषणा करने की उम्मीद थी, मगर ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। - डॉ अमिता, अग्रवाल मंडी टटीरी
- न्यूनतम आय में छूट की वृद्धि की गई है, उससे मध्यम वर्ग के परिवार को काफी राहत मिलेगी। सरकार को महंगाई रोकने के लिए भी कुछ करना चाहिए। - आशा लांबा
----
खुले सरकारी पुस्तकालय और शिक्षण संस्थान
- बजट में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवाओं के लिए फ्री लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। - मानसी, पुराना कस्बा
- सरकार ने आम बजट में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही शिक्षण संस्थान खोलने व रोजगार को शामिल नहीं किया है। सरकार को युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करना चाहिए था। - आकाश

- आम बजट में मोबाइल, टीवी व इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होने से आम आदमी को फायदा मिलेगा। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में आसानी मिलेगी। -रिया, गायत्रीपुरम
- सरकार ने आम बजट में नौकरी पेशा लोगों का ध्यान रखा है। आयकर में छूट मिलने से आम आदमी के साथ नौकरी पेशा लोगों को राहत मिलेगी। - हरीश चौहान, शिक्षक
- लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए अपनी पूरी आमदनी दिखाने से डरते थे। अब टैक्स में छूट मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। - रोहित शर्मा, शिक्षक

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

प्रभात जैन सर्राफ व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed