फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Solicited explanation Absa

एबीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Solicited explanation Absa
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
बागपत के बड़ौत के सूप गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में बच्चों से झाडू़ लगवाने के मामले में शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। प्रकरण को गंभीर से लेकर एबीएसए ने इंचार्ज को हड़काया और दो दिन में बच्चों से झाडू़ लगवाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी यदि कोई से इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 सूप गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में पंजीकृत 40 बच्चों से विद्यालय में तैनात इंचार्ज नरेश आए दिन साफ-सफाई और झाडू़ लगवाने का काम कराता था। यदि इस दौरान कोई बच्चा इसका विरोध करता था तो उसकी पिटाई की जाती थी और उससे नाम काटने की धमकी दी जाती थी। समस्या को लेकर कई बार अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


 अभिभावकों और ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार की अंक मेें प्रमुखता से फोटो से साथ प्रकाशित किया तो शिक्षा विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने इंचार्ज नरेश को हड़काया और दो दिन में बच्चों से झाडू़ क्यों लगवाएं जा रही है, के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। एबीएसए डॉ. प्रभात ने इंचार्ज को चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा से इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने कहा अमर उजाला में प्रकाशित खबर से मामला संज्ञान में आया है, इंचार्ज से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। आभार जताने वालों में ग्राम प्रधान के पति ब्रजवीर, रोबिन, सचिन, सत्यवीर, अनीस, जगवीर, रामपाल, हरपाल, मांगेराम, जोगेंद्र आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed