फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier's widow harassed in CHC, forced videoSoldier's widow harassed in CHC, forced video also madealso made

Baghpat News: सीएचसी में सैनिक की विधवा पत्नी का उत्पीड़न, जबरन वीडियो भी बनाया

Mon, 29 Sep 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Soldier's widow harassed in CHC, forced videoSoldier's widow harassed in CHC, forced video also madealso made
खेकड़ा। जिले की एक सीएचसी में सैनिक की विधवा का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया। उनका जबरन वीडियो बनाकर अन्य कर्मियों को भेजा गया। सैनिक की विधवा पत्नी ने सीएचसी के कई कर्मियों पर उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया। साथ ही सीएमओ और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिले की एक सीएचसी पर गार्ड के पद पर तैनात सैनिक की विधवा पत्नी ने बताया कि उसकी एक साल तक ड्यूटी ओपीडी और महिला वार्ड में रही, वहां पर चिकित्सक व अन्य कर्मियों को कोई परेशानी नहीं हुई। आरोप लगाया कि पिछले छह महीने से सीएचसी में तैनात कई कर्मी मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इसकी शिकायत भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम में की गई। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को सीएचसी पर तैनात कर्मियों ने उसकी अनुमति के बिना ही वीडियो बनाया और अन्य कर्मियों को भेज दिया। वीडियो वायरल करने के बारे में उनको तब पता चला, जब अन्य कर्मियों ने उसको बताया। उसने आशंका जताई है कि उनका वीडियो गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

--------
उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कर लूंगी आत्महत्या
सैनिक की विधवा पत्नी ने यह भी कहा कि पिछले छह महीने से सीएचसी में हो रहे मानसिक उत्पीड़न के कारण वह परेशान हो चुकी है। इसकी शिकायत अफसरों से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। उसने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन -
सैनिक की विधवा पत्नी का शारीरिक उत्पीड़न वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने मानसिक उत्पीड़न की बात कही थी और इसमें संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। वीडियो क्यों बनाया गया है, इसकी भी जांच के लिए कहा गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। - सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed