फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldiers accused of breaking finger of businessman and snatching cash

सिपाहियों पर व्यापारी की उंगली तोड़ी और नगदी छीनने का आरोप

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Soldiers accused of breaking finger of businessman and snatching cash
बागपत। बाजार से सब्जी लेने जा रहे एक व्यापारी को फैंटम पर तैनात सिपाहियों ने जमकर पीटा। व्यापारी की उंगली टूट गई। व्यापारी ने मारपीट के साथ नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। मास्क लगा होने के बावजूद एक हजार रुपये का चालान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने एएसपी से शिकायत कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अर्जुन पुरम निवासी शहजाद पुत्र महमूद ने एएसपी से कहा कि उनकी कपड़ों की दुकान है। जिस पर वह और छोटा भाई शादाब बैठते हैं। रविवार को उनका छोटा भाई शादाब बाजार से सब्जी व अन्य जरूरी सामान लेने जा रहा था। तभी रास्ते में फैंटम पर सवार सिपाही विवेक और संदीप ने उसे रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी से बुरी तरह पीटा। जिसमें शादाब के हाथ की एक उंगली टूट गई। कई अन्य गंभीर चोट आई। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले गए। शादाब की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। मास्क लगा होने के बावजूद उसका कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में एक हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मी दोषी हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed