फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier threatens kidnapping, report filed

सिपाही ने दी अपहरण की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Soldier threatens kidnapping, report filed
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सिपाही ने दोस्त की मां से एकतरफा प्यार में अपहरण करने की धमकी दे दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही क खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके बेटे की गांव के शेखर के साथ दोस्ती थी। जिसका उनके घर काफी आना जाना रहता है। वह सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। आरोप लगाया कि सिपाही दिन में कई-कई बार उसे फोन करने लगा। सिपाही उससे एकतरफा प्यार करने लगा और बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसका अपहरण करने की धमकी दी और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि मुरादाबाद में तैनात सिपाही शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed