फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier found positive in Delhi, home quarantine done in Baghpat

दिल्ली में पॉजिटिव मिला सिपाही, हजूराबाद गढ़ी से कोविड़ हॉस्पिटल शिफ्ट

Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Soldier found positive in Delhi, home quarantine done in Baghpat
बागपत। जिले के गांव हजूराबाद गढ़ी का रहने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहां के चिकित्सकों ने कोरोना के एसिम्प्टमैटिक यानि बगैर किसी लक्षण श्रेणी का मानते हुए उसे होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। सिपाही गांव पहुंचा तो स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। सिपाही से बात कर उसे कोविड हॉस्पिटल खेकड़ा में शिफ्ट कर दिया गया है। संपर्क में आए परिवार के लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव का रहने वाला युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। जिस थाने में वह तैनात थे, उसके एसओ कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस पर सिपाही ने भी अपनी जांच कराई। सिपाही को एसिम्प्टमैटिक यानी बगैर किसी लक्षण श्रेणी का कोरोना पॉजिटिव मिला। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया। सिपाही दिल्ली से अपने गांव हजूराबाद गढ़ी लौट आया। गांव में चर्चा फैल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रकरण की जानकारी ली। सिपाही को खेकड़ा के कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि सिपाही को कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है। यह एहतियात के तौर पर किया गया है।
विज्ञापन

पहले भी सिपाही मिला था पॉजिटिव
बागपत। जिले के शिकोहपुर गांव का रहने वाला एक और सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसका उपचार दिल्ली में ही हुआ।
जिले के मरीजों में नहीं जुड़ेगी संख्या
बागपत। दिल्ली पुलिस के सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमण के केस में उसकी संख्या दिल्ली में ही काउंट होगी। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में संख्या नहीं जुड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पर टिप्पणी नहीं, हमने एहतियात बरती
बागपत सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि दिल्ली में जांच कराई गई थी, उस रिपोर्ट पर वह कुछ नहीं कह सकते। बेहतर होता कि दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग सिपाही को अस्पताल में ही रखता। हमें जैसे ही जानकारी मिली, एहतियात के तौर पर सिपाही को खेकड़ा कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed