फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Snake-mongoose fight

सांप-नेवला की लड़ाई देख लोगों की रुकी सांसे

Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 रामबाग कॉलोनी में रविवार को दोपहर के समय सांप-नेवला की जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों कई घरों में घुसे। इससे संबंधित परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बाद में कुछ लोगों ने लाठियां फटकार कर नेवले को वहां से खदेड़ा और सांप को पकड़कर मीरापुर रजवाहे में छोड़ा। तब कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार को दोपहर करीबन डेढ़ बजे रामबाग कॉलोनी में कहीं से एक लंबा कोबरा सांप और नेवला आ पहुंचा और दोनों में संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे शिक्षक नेता अजय राज शर्मा की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने कॉलोनी वासियों को फोन करके सूचना दी। सूचना पर काफी संख्या मेें लोग सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए एकत्र हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान सांप और नेवला कॉलोनी में ही रहने वाली गीता, नरेंद्र समेत अन्य लोगों के मकानों में घुस गए। इससे संबंधित परिवार के लोगों मेें अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तो डर के मारे घर से बाहर निकल आए। इस दौरान  कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को फोन करके दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने कहा सूचना देने के बाद भी वन विभाग का  कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों के अनुसार सांप और नेवले की लड़ाई  एक डेढ़ घंटा चली।


बाद मेें किसी तरह लोगों ने लाठियां फटकार करके नेवले को वहां से खदेड़ा और सांप को पकड़कर मीरापुर रजवाहे में छोड़ा।  वन दरोगा रविकांत चौधरी ने कहा लड़ाई के दौरान सांप और नेवला किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, छेड़ने पर ही काटते हैं। वन कर्मियों को वहां पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed