{"_id":"607336138ebc3ecc5f0d1a04","slug":"smuggler-caught-with-57-cases-of-alcohol-in-encounter-baghpat-news-mrt5340556132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 57 पेटी शराब के साथ पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 57 पेटी शराब के साथ पकड़ा तस्कर
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा से ला रहा था शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने रविवार को गौरीपुुर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान एक शराब तस्कर को दबोच लिया। 57 पेटी अवैध शराब उससे बरामद की। यह शराब पंचायत चुनाव में खपाई जानी थी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गौरीपुर के जंगल में एक बोलेरो में शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने जंगल में छापा मारा। शराब तस्कर ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बोलेरो से 57 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र जयद्रथ निवासी खेवड़ा, सोनीपत बताया। उसने बताया कि वह सोनीपत से शराब लेकर आया था और थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव में सप्लाई करनी थी। पुलिस के अनुसार यह शराब चुनाव में मतदाताओं को बांटी जानी थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।