फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smile awakening to education

शिक्षा की अलख जगा रही मुस्कान

Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Smile awakening to education
कक्षा ग्यारहवीं की यह छात्रा छोटे-छोटे बच्चों को दे रही निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना काल में टीकरी कस्बे की बेटी मुस्कान ने क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक स्तर को बनाए रखने का जिम्मा उठाया है। मुस्कान हरचंद मल इंटर कॉलेज टीकरी की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। वह स्वयं भी पढ़ रही है और कस्बे में छोटे-छोटे बच्चों को भी निशुल्क कोचिंग दे रही हैं। साथ ही शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं।
मुस्कान का कहना है कि शिक्षित युवतियों को भी इस अभियान में शामिल होकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए। ज्ञान बांटने से बढ़ता है। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। छोटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो ऐसा कुछ करने का विचार आया। इसके बाद गांव में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों के शैक्षिक स्तर में इससे सुधार हो रहा है। कस्बे की सरला देवी का कहना है कि अधिकांश बच्चें गरीब परिवार से है। उनके पास मोबाइल भी नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा सभी बच्चों के पास नहीं है। मुस्कान का यह अभियान काफी अहम है। मुस्कान का कहना है कि
विज्ञापन

हमें अपनी बेटी पर है नाज
बड़ौत। मुस्कान के पिता कासिम व उसकी मां अफसाना का कहना है कि हम अल्लाह से बहुत खुश है कि हमें मुस्कान जैसी बेटी है। घर में हाथ बटाने के साथ-साथ पहले वह अपनी पढ़ाई करती है, फिर कस्बे के जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कोचिंग दे रही हैं। इसमें उसकी बहन साइमा भी साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को करेंगे सम्मानित
बड़ौत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की डीसी संगीता शर्मा व वार्डन मधु त्यागी का कहना है कि मुस्कान जैसी बेटियों को चिह्नित किया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को पढ़ा रही है। उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed