{"_id":"688fb6d50ea969b6710e4de2","slug":"smart-meter-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136003-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शहरों में लगने लगे स्मार्ट मीटर, गांवों में विरोध की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शहरों में लगने लगे स्मार्ट मीटर, गांवों में विरोध की तैयारी
विज्ञापन
बागपत। ऊर्जा निगम ने शहरों में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसको देखकर किसान नेता लामबंद हो गए हैं, जो गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध की तैयारी में जुट गए हैं। उनका कहना है कि किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान मिलने के बाद ही गांवों में स्मार्ट मीटर लगने दिए जाएंगे।
ऊर्जा निगम की स्मार्ट मीटर योजना के तहत उनको लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में रोजाना 30 से 40 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट लगाए जा रहे हैं। रविवार को ऊर्जा निगम की टीम ने बागपत में मुन्ना लाल एंक्लेव, बड़ौत और खेकड़ा में कर्मियों ने स्मार्ट मीटर लगाए। वहीं स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर किसान नेताओं ने भी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया जाएगा।
-- -- -
-ऊर्जा निगम के अधिकारी स्मार्ट मीटर लगवा रहे हैं, जिसका विरोध किया जाएगा। पहले भाजपा विधायकों, उनके प्रतिष्ठानों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के घरों, सरकारी, निजी स्कूलों व अस्पतालों में स्मार्ट लगाए जाएं। गांवों में रहने वाले गरीब लोग बिल भी जमा नहीं कर पा रहे। वे लोग पहले रिचार्ज कैसे करा पाएंगे। गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-प्रताप सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाकियू
-- -
- मलकपुर, सिंभावली व भैंसाना समेत अन्य शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान बकाया चल रहा है। अब सरकार स्मार्ट मीटर लगवा रही है, जिसमें पहले रिचार्ज कराकर बिजली का उपयोग किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने का हर गांव में विरोध किया जाएगा। पहले किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान दिलाया जाए और अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाए।
-अन्नू मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान मजदूर संगठन
-- -
वर्जन-
पहले फेज में शहरी क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश नहीं मिले। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम