फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SLR hide accused arrested

एसएलआर छिपाने का आरोपी रविंद्र गिरफ्तार  

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
SLR hide accused arrested
गिरफ्तार
बागपत के गांगनौली गांव के खूनी कांड में लूटी गई एसएलआर को खेत में छुपाने में मदद करने के आरोपी रविंद्र को दोघट पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे भेजा । जबकि वारदात को अंजाम देने और साजिश रचने के तीन आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


गांगनौली गांव में पंकज राठी के घर में 10 अक्तूबर को खून खराबा हुआ था। उनकी माता सविता देवी, बहन प्रीति, नाना मांगेराम और उनकी सुरक्षा में लगे पीएसी के एचसीपी राकेश शर्मा, पुलिस लाइन के कांस्टेबल विजय कुमार की हत्या की और पीएसी के सिपाही प्रताप को बेहोश कर एसएलआर लूटी थी। पुलिस अफसरों ने सोनीपत के पंकज मान, हरीश और धनौरा गांव की प्रधान के पति सहदेव को गिरफ्तार कर सोमवार को केस का खुलासा कर दिया था। 

विज्ञापन


मेरठ आईजी अजय आनंद ने बताया था आरोपियों ने असलाह लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पंकज मान का इरादा अपने साथी हरीश के साथ मिलकर सोनीपत में एक परिवार की दीपावली पर हत्या करनी थी। गांगनौली घटना का सहदेव ने प्लान तैयार किया था। हत्या करने के बाद पंकज और हरीश लूटी एसएलआर को लेकर पैदल-पैदल बुढ़पुर के जंगल में पहुंचे। वहां उन्होंने रविंद्र निवासी बुढ़पुर के साथ मिलकर गड्ढे में एसएलआर को दबाया था। रविंद्र ने उनकी मदद की थी। यहां तक कि हरियाणा पहुंचाने में भी उनकी काफी हेल्प की थी। आरोपी रविंद्र फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।  दोघट थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा लूटी गई एसएलआर को छुपाने में शामिल रहे आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed